
सेवा कार्यों के अंतर्गत लायंस क्लब देहरादून ग्रेटर देहरादून द्वारा प्रेम धाम में उपस्थित सम्मानित वरिष्ठ नागरिको को खीर एवं फल प्रदान कर सम्मानित किया गया। संक्षिप्त समारोह में लायंस क्लब देहरादून ग्रेटर देहरादून के पूर्व अध्यक्ष लायन योगेश अग्रवाल ने कहा कि हम सबके सम्मानित वरिष्ठ नागरिको का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु हम आपकी शरण में आए हैं.

लायन योगेश अग्रवाल ने कहा हमारा क्लब नर सेवा नारायण सेवा के अंतर्गत We Serve सेवा के सिध्दांतों का अनुपालन कर रहा है। इस अवसर पर लायन्स क्लब देहरादून ग्रेटर देहरादून की युवा अध्यक्ष लायन जिज्ञासा अग्रवाल तथा सचिव लायन सुरेंद्र गई प्रेम धाम में उपस्थित सम्मानित माताओं को खीर एवं फल प्रदान कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रेम धाम की अधीक्षिका शिष्टर अनीथा ने लायन्स क्लब देहरादून ग्रेटर देहरादून के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया।

कार्यक्रम में लायन जिज्ञासा अग्रवाल – प्रधान, लायन सुरेंद्र घई – सचिव, लायन अरुण बांग्ला, लायन विवेक अग्रवाल, लायन योगेश अग्रवाल, मास्टर मौलिक अग्रवाल आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।*

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा