
मात्र मंडल सेवा भारती महानगर खुड्बुडा मे स्थित चलाए जा रहे शिक्षा केंद्र पर मानवधिकार एवम सामाजिक न्याय संगठन द्वारा शिक्षा ग्रहण कर रहे वंचित वर्ग के बालक एवं बालिकाओं को स्वामी विवेकानंद युवा दिवस के अवसर पर लेखन सामग्री व सर्दी से बचने के लिए जुराब दी गई।
कार्यक्रम की *मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर* जी रही.
इस अवसर पर सविता कपूर जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर देश के युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है. भारत के महापुरुषों में से एक स्वामी विवेकानंद की आज (12 जनवरी) 161वीं जयंती है. उनका जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता के एक मध्य परिवार में हुआ था. वे औपनिवेशक भारत में हिंदुत्व के पुन: उद्धार और राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए जाने जाते थे.
कार्यक्रम का संचालन मधु जैन ने किया
इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन सचिन जैन ने कहा कि संगठन द्वारा वंचित वर्ग के लोगों के लिए और बच्चों के लिए संस्था निरंतर प्रयासरत रहती है कि उनको किस तरह सहायता पहुंचाई जाए और देश के युवाओं को प्रेरित करते हैं जागरुक करते हैं देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें
मंजु कटारिया जी ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा की व्यक्ति को ऊंचे मुकाम पर ले जाती है। इसलिए गरीब से गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।
ऐसे बच्चों को शिक्षा देना पुण्य का कार्य है। ये बच्चे पढ़-लिखकर अपने कल्याण के साथ देश के कल्याण में अपना योगदान देंगे। इस मौके महानगर प्रमुख विजय कुमार विमल गॉड सपना नंदा हरि ओम होमी राजकुमार तिवारी हरिशंकर अग्रवाल शिखा नंदा सनी सेठी एन के गुप्ता कांता देवी अनमोल कुमार आदि लोग उपस्थित रहे..


More Stories
बाबा के धाम मे लग रहा सुनहरी रौशनी मे लगा चाँदी का तड़का,. केदारनाथ धाम में रात्रि एवं भोरकाल में पुनः हुई बर्फबारी, बर्फ की सफेद चादर से ढकी केदारपुरी, बाबा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु।
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू