
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी की पुलिस कल्याण हेतु अनोखी पहल …*
*दुर्घटना व घने कोहरे से बचाव हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय रुद्रपुर, डीडी चौक व इंद्रा चौक रुद्रपुर में पुलिस कल्याण हेतु सीएसआर स्कीम के अंतर्गत 800 रिफ्लेक्टर जैकेट बांटे ।
उधम सिंह नगर में इस मौसम मे कोहरा अपना भयानक रूप ले लेता है जिसके चलते थोडी दूर के बाद दिखाई देना बंद हो जाता है ऐसे मे सडक पर ट्रेफिक ड्यूटी या बैरियर पर खडे पुलिस के जवानो की जान जोखिम मे रहती थी इसी बदलते हुए मौसम, घने कोहरे व दुर्घटना से बचाव हेतु ड्यूटीरत सिविल पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के उप निरीक्षक व आरक्षियों को पुलिस कल्याण हेतु CSR स्कीम के अंतर्गत हिंदुस्तान जिंक द्वारा उपलब्ध कराए गए 800 रेडियम रिफ्लेक्टर जैकेट का वितरण किया गया जिसे पाकर पुलिस विभाग मे रात्री ड्यूटीकरने वाले स्टाफ ने कप्तान के इस शानदार प्रयास की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया इसी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए ।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग