March 6, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

भारतीय वैश्य महासंघ जीएमएस मंडल शाखा की सराहनीय और अनोखी पहल, अखिल भारतीय महिला आश्रम बिताया पूरा दिन,बुजुर्गो और बच्चो संग किया वार्तालाप, पूर्व राज्य मंत्री विनय गोयल भी रहे मौजूद, जीएमएस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने एक साल तक हर माह 10000/रूपये देने का लिया संकल्प।

भारतीय वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जीएमएस मंडल के सदस्यों ने विनय गोयल के सानिध्य में एवं जीएमएस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में आज सितम्बर माह के प्रथम रविवार को समिति के सदस्यों द्वारा लक्ष्मण चौक स्थित *अखिल भारतीय महिला आश्रम* में वरिष्ठजनों जिनके पास उनके अपने नही रहते उनको एक दिन के लिए अभिभावको की तरह से सम्मान दिया और उनके और बच्चों के साथ परिवार की तरह दिन भर मनोरंजन कर साथ मे बैठकर लंच किया

समिति के इस अभिनव प्रयास ने अश्रम मे रहने वाले वृद्धजनो और बच्चो के दिल को जीत लिया भारतीय वैश्य महासंघ *जीएमएस मंडल) के इस आयोजन के बाद महिला आश्रम की उप प्रधान रेखा अग्रवाल का धन्यवाद एवं साधुवाद किया क्योकि उनकी इजाजत के बाद ही समिति के सदस्यो को इस पुण्य कार्य को करने का अवसर मिला है गौरतलब है कि आज के दिन वरिष्ठ जनों एवं बच्चों के लंच का व्यय भी जीएमएस मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा किया गया तथा साथ में उनके द्वारा प्रति माह एक वर्ष तक रू 10,000/- के आर्थिक सहयोग आश्रम को देने की घोषणा भी की गयी है।

You may have missed

Share