गोपेश्वर (चमोली)। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर के प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में गुरूवार को जिला चिकित्सालय सभागार, गोपेश्वर में विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर हेल्थ वर्कर ,आशा कार्यकत्रियो एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से अपील की गई कि आम जनमानस को परिवार नियोजन की स्थायी एवं अस्थायी सेवाओं को अपनाने पर जोर दिया गया। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े की इस वर्ष की थीम विकसित भारत की नई पहिचान, परिवार नियोजन हर दंपति की शान पर मनाया जा रहा है।
परिवार कल्याण परामर्शदाता हेमलता भट्ट की ओर से सभी आशा कार्यकत्रियों से अपील की कि सभी लक्ष्य दंपती को गर्भावस्था के दौरान से ही परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। दो बच्चों में अंतर रखने के फायदे एवं अंतर रखने के उपाय से अवगत कराया गया तथा लोगों को परिवार नियोजन के साधन गर्भ निरोधक गोली, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी, अंतरा इंजेक्शन एवं कंडोम आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, तथा इनके उपयोग के लिण् प्रेरित किया गया। जनपद के 159 स्वास्थ्य चिकित्सा इकाइयों में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के अवसर पर परिवार नियोजन साधन कार्नर स्थापित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम नरेंद्र रावत, जिला समन्वयक, पीसीपीएनडीटी, संदीप कंडारी, जिला आईईसी मैनेजर उदय सिंह, गुणवत्ता प्रबंधक रंजीत सिंह रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
पौड़ी की कोटद्वार पुलिस ने दिल्ली से आकर बंद घरो को निशाना बनाने वाले शातिर चोर आरिफ को किया गिरफ्तार,गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस ने 5 हज़ार का घोषित किया हुआ था ईनाम,पकडे गये आरोपी के चार साथियो को पुलिस पहले ही भेज चुकी हो जेल.!
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित पवार ने विधायक निधि के काम कि खोली पोल,विधायक निधि से होने वाले कामों मे मानको की अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप, विधायक और ठेकेदार मिलकर जनता के पैसे कि कर रहे बंदर बाँट -अमित पंवार
मुज़फ्फरनगर कि खतौली पुलिस ने हत्या के आरोप मे दो सगे भाइयो को 40 घंटो मे ही खिला दीं जेल कि हवा, मृतक ने बाप कि बेइज़ती कि तों आरोपियों ने चाकू घोप घोप कर उतार दिया था मौत के घाट., हत्या मे शामिल एक और आरोपी कि तलाश मे पुलिस कि छापेमारी लगातर जारी !