
देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूडी भूषण ने गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपण किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, श्रीमती रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, अपर मुख्य सचिव आर.के सुधांशु, डीजीपी दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक हॉफ समीर सिन्हा ने भी इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधा रोपण किया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है।

More Stories
इंडियन सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर एंड टेक्नोलॉजिस्ट के स्टेट चैप्टर का हुआ गठन, हरदिल अज़ीज़ महेंद्र भंडारी को चुना प्रदेश अध्यक्ष और अभय नेगी को सौपी महामंत्री की ज़िम्मेदारी !
हरिद्वार की रानीपुर पुलिस और एस.टी.एफ की टीम ने 25 हज़ार के इनामी बलात्कार के आरोपी आरिफ को किया गिरफ्तार, डेढ़ साल की फरारी भी नहीं आई आरोपी के काम,
खेलों से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास, सांसद खेल महोत्सव से मिल रहा छुपी प्रतिभाओं को मंच:सांसद डा. नरेश बंसल !