
जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वांछित/फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियाने के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नगर राजू कुमार साव के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी कोतवाली नगर आशुतोष सिंह के कुशल नेतृत्व में दिनांक 05.04.2025 को थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को सुजडू चुंगी के पास पैट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 सैन्ट्रो कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 01.04.2025 को वादी द्वारा लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को कार से अगवा कर होटल में ले जाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना कारित की गयी थी। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 85/25 धारा 70(2)/351(2) बीएनएस व 5जी/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05.04.2025 को उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्तगण को मुखबिर की सूचना पर सुजडू चुंगी के पास पैट्रोल पम्प से गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1-* रिजवान अली पुत्र मौहम्मद हनीफ उर्फ काला निवासी निधी कालोनी सूजडू थाना सिविल लाईन, मु0नगर ।
*2-* अरबाज पुत्र नूरा उर्फ नूरमौहम्मद निवासीगण निधी कालोनी सूजडू थाना सिविल लाईन, मु0नगर।
*बरामदगी-*
➡️ 01 सेन्ट्रो कार
*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-*
*1.* व0उ0नि0 श्री कृष्णपाल सिंह थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*2.* का०2305नितिन कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।
*3.* का0 1616 विवेक कुमार थाना सिविल लाईन, मुजफ्फरनगर।

More Stories
देहरादून पुलिस परिवार को लगा बड़ा झटका, मुख्य आरक्षी बालम सिंह राणा का ह्रदय घात से हुआ निधन, एसएसपी देहरादून ने अधीनस्थ अधिकारीयो और कर्मचारियों संग बालम सिंह को राजकीय सम्मान के साथ दीं अंतिम विदाई !
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति