
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
दिनांक 05.12.2023 को वादी दिलीप माथुर, निवासी गुफा महादेव थाना तल्लीताल नैनीताल द्वारा तल्लीताल थाना पुलिस को तहरीर दी गई कि वह नैनीताल भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को टैक्सी बाइक किराए पर देता है। बीते दिनों नैनीताल भ्रमण पर आए *पर्यटक विशाल यादव* नाम का व्यक्ति उसके प्रतिष्ठान में आकर *उसकी स्कूटी यूके 04 टीबी 4582 को 31,अक्टूबर, 2023 को किराए में ले गया* था जो वापस नहीं लाया है।
शिकायत के आधार पर थाना तल्लीताल पर धारा 406 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
*स्कूटी की शीघ्र बरामदगी हेतु एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों को निर्देशित किया गया।
*इसी क्रम में डॉ0 जगदीश चंद्र पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल श्रीमती विभा दीक्षित के कुशल पर्यवेक्षण* में *थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश बोहरा द्वारा थाना स्तर पर तात्कालिक रूप से पुलिस टीम का गठन* कर जनपद की सर्विलांस टीम के माध्यम से स्कूटी लेकर *फरार पर्यटक की खोजबीन* की गई। फलस्वरूप पुलिस टीम द्वारा *सोनीपत हरियाणा से स्कूटी लेकर फरार पर्यटक विशाल यादव को मय स्कूटी के गिरफ्तार* किया गया।

*गिरफ्तारी-*
1- विशाल यादव पुत्र प्रेम चन्द्र निवासी- सोनीपत हरियाणा।
*पुलिस टीम में*
1- रमेश सिंह बोहरा थानाध्यक्ष तल्लीताल
2- अ0 उ0 नि0 संदीप नेगी
3- का0 राजेश बिष्ट सर्विलांस
4- का0 पुष्कर रौतेला

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!