
वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से रामराज ग्रामोद्योग सेवा संस्थान द्वारा ऋषिकुल मैदान में आयोजित क्राफ्ट बाजार में छोटे बच्चों की डांस प्रतियोगिता का आयोजन संस्था द्वारा किया गया। छोटे-छोटे बच्चों की डांस प्रतिभा को देखकर उपस्थित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजित डांस प्रतियोगिता में 2.5 वर्ष से 5 वर्ष के वर्ग में नव्या जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कया 5 वर्ष से 9 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान सिद्धी गुप्ता, द्वितीय स्थान सम्राट सिंह एवं तृतीय स्थान अविघ्न ने प्राप्त किया। इसी प्रकार 10 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान अनुराग, द्वितीय स्थान अनुष्का शर्मा ने प्राप्त किया। आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी प्रदान की गयी। क्राफ्ट बाजार में लोग हस्तशिल्प के उम्दा उत्पादांे के साथ-साथ विभिन्न झूलों एवं फास्टफूड आदि का भरपूर आनन्द उठा रहे हैं।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग,मुख्यमंत्री ने शिविर मे विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री
स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र मे निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का हुआ आयोजन, शिविर मे सैकड़ो लोगो का निशुल्क किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर रोगों के इलाज के लिए हायर सेंटर इलाज के लिए किया रेफर.!
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार