मुख्य सचिव एस. एस. संधु ने आज मसूरी माल सौन्दर्यीकरण के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मॉल रोड का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
मुख्य सचिव द्वारा लाइब्रेरी और पिक्चर पेलासेट, माल रोड का निरीक्षण किया गया।
मुख्य सचिव ने कहा कि माल रोड के सुधारीकरण के कार्य में थोड़ा विलंब हुआ है लेकिन अधिकारियों को तय समय पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं उन्होंने सभी विभागों के आदिकारियों को तालमेल से कार्य करते हुए जल्द ही सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने कहा कि कार्य में विलंब हुआ है और निरंतर बरसात होने से कार्य में बाधा आती रही है लेकिन 15 दिनों के भीतर माल रोड का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण बंशीधर तिवारी ने कहा कि माल रोड के सुधारीकरण को लेकर लोक निर्माण विभाग को धनराशि जारी कर दी गई है। कहा कि सड़कों को लेकर योजना बनाई जाएगी।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास और गलत नियत से रास्ता बदलकर लूट व मारपीट करने वाले टैक्सी ड्राइवर को कुछ घंटो मे ही किया गिरफ्तार !
उधमसिंह नगर की कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने 02 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े से चोरी की 4 मोटरसाइकिल की बरामद, उत्तरप्रदेश के रामपुर के रहने वाले है दोनों आरोपी !!
देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को घोपा चाकू, पुलिस ने दोनों को घायल हालत मे किया अस्पताल मे भर्ती !