
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय रामनगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि ओवललोडिंग,हाईस्पीड, नशे और गलत तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधाओं के दृष्टिगत सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों को घर पर बैठे ही अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध हो, इस दिशा में सभी विभागों द्वारा तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। सभी विभागों को जन सुविधा के दृष्टिगत नई कार्य संस्कृति से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य किए जा रहे हैं।


More Stories
घरेलू प्रताड़ना से टूटी महिला के लिए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट बनी सहारा,आत्मघाती कदम उठाने जा रही महिला को पुलिस ने समय रहते बचाया, पुनर्वास केंद्र पहुंचाकर दी जिंदगी की नई दिशा।
हरिद्वार की ज्वालापुर पुलिस ने वीडियो मे विवादित बयान देने वाले ज़ीशान को किया गिरफ्तार, वायरल वीडियो मे बकराईद के दिन गाय काटने की दे रहा था धमकी, पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपी को खिलाई जेल कि हवा !
श्रमिक आंदोलन की आड़ मे पुलिस पर पत्थर बरसाने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !