देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित एथलेटिक्स खेलों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने मिक्सड रिले रेस का अवलोकन कर विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान 5000 मीटर रेस ( महिला) के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया। 5000 मीटर रेस ( महिला) में उत्तराखंड की अंकिता ने प्रथम, महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने दूसरा एवं महाराष्ट्र की पूनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती गीता धामी, कमिश्नर गढ़वाल विनय शंकर पांडे, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

More Stories
मुज़फ्फरनगर की तीन थानो की पुलिस ने शातिर बदमाश को जहन्नुम के लिए किया रवाना,50 हज़ारी मृतक बदमाश पर डकैती और लूट के करीब 4दर्ज़न मुकदमे थे दर्ज़ !
देहरादून की चन्दबनी क्षेत्र मे श्मशान के पास नाले मे युवक की मिली लाश, पुलिस शव को मोर्चारी मे भेजकर ने शव की शिनाख्त मे जुटी !
राजधानी मे दिन निकलते ही फिर गुंजी गोलोयों की तड़तड़ात, राजपुर रोड के माल मे एक आदमी की गोली मारकर हुई हत्या, पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद !