बनबसा
मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए दिए आदेश, एक घंटे के भीतर काम शुरू। लोगों की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने बनबसा में सनिया नाले की सफाई के लिए वन विभाग को दिए तत्काल आदेश, मगरमच्छों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि सनिया नाले में अत्यधिक कटाव के कारण गांव को भारी खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, नाले में मगरमच्छ देखे गए हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भय और असुरक्षा का माहौल उत्पन्न हो गया था।
मुख्यमंत्री धामी ने जनता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही वन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, 1 घंटे के भीतर JCB मशीन बुलवाकर नाले की सफाई का कार्य शुरू किया गया। इसके बाद, सिंचाई विभाग द्वारा सफाई कार्य को तत्परता से पूरा किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, जनता की सुरक्षा सर्वाेपरि है, और ऐसे खतरों से निपटने के लिए प्रशासन को तत्पर और प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को नाले की नियमित निगरानी और सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ग्राम देवीपुरा के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद किया और आभार प्रकट किया। इस मौके पर ग्रामीण सुरेश उप्रेती, अशोक सिंह, हरीश सिंह, विवान सिंह वर्मा, देवी ललिता देवी, पुष्पा देवी, आनंदी देवी और कई अन्य महिलाएं भी उपस्थित थीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मिलकर खुशी जाहिर की और इस त्वरित कार्यवाही के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

More Stories
उधमसिंह नगर की आई टी आई पुलिस ने शातिर वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्ज़े चोरी के छ: वाहनों को किया बरामद, पकडे गये आरोपी पलक झपकते की चुरा देते थे वाहन.!
देहरादून मे मोहर्रम पर जुलूस को लेकर एसएसपी प्रमेंद डोभाल के निर्देश पर पुलिस ने जारी किया यातायात रुट प्लान, जुलुस से पहले 2 बजे से लागू होगा रुट डायवर्ट प्लान, घर से निकलने से पहले जान ले कौन कौन सी सड़को को कब कब किया जायेगा बंद.!
बैंकों की मनमानी पर डीएम डॉक्टर आशीष चौहान ने दिखाया सख्त रुख, ‘जनता को परेशान किया तो होगी कार्रवाई, जिले का पैसा जिले के विकास में ही लगाने के दिये निर्देश,’जिले के विकास में निवेश करें बैंक, केवल जमा जुटाना पर्याप्त नहीं- डीएम डॉ आशीष चौहान.!