
दिनांक 22/04/ 2022 को समय रात्रि 00:57 बजे 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना क्लिमेंट टाउन को सूचना प्राप्त हुई की सुभाष नगर पंत रोड पर घर में झगड़ा हो रहा है और यही सूचना थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन के सरकारी मोबाइल नंबर पर भी कॉलर द्वारा दी गई जिस पर थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन द्वारा तत्काल चीता मोबाइल को मौके पर पहुंचने हेतु निर्देशित किया गया जिस पर *चीता मोबाइल तत्काल 3 मिनट के अंदर ही मौके पर पहुँची* तो ज्ञात हुआ कि पंत मार्ग पर पति-पत्नी का आपसी झगड़ा हो रहा है जैसे ही पति को जानकारी मिली कि पुलिस आने वाली है पति घर से फरार हो गया था पत्नी द्वारा बताया गया कि मेरे पति के पास अवैध देसी तमंचा व कारतूस जो मुझे मारने की धमकी दे रहा है ,जिस पर चीता मोबाइल द्वारा आसपास तलाश किया गया तो एक व्यक्ति पंत मार्ग से बाहर निकलकर मेन रोड पर पुलिस को देखकर भागने लगा जिस पर चीता मोबाइल द्वारा उक्त व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया तलाशी लेने पर उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा 04 चार जिंदा कारतूस बरामद हुए उक्त व्यक्ति से तमंचा रखने का लाइसेंस मांगा गया तो कोई कागजात नहीं दिखाए जिस पर उक्त व्यक्ति को अंतर्गत धारा 3/ 25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।
यदि पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती तो उक्त व्यक्ति द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता था। इस प्रकार विपक्ष एवं आसपास के अन्य लोगों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की गई।
*नाम पता अभियुक्त*
*जितेंद्र पुत्र श्री उमेद पवार निवासी पंत मार्ग सुभाष नगर थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून*
*मूलनिवासी – ग्राम भाटीपुरा थाना किठौर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र 43 वर्ष*
*बरामद माल*
*1- एक अवैध देसी तमंचा*
*2- 04 जिंदा कारतूस*
*पुलिस टीम*
*1- उप निरीक्षक गिरीश चंद बडोनी(विवेचक)*
*2- कांस्टेबल 756सुरेंद्र सिंह*
*3- कांस्टेबल 800 सुरेंद्र*

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा