दिनांक 02.12.2024 को वादी श्री राजीव कुमार पुत्र श्री रुप सिंह निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल मुजफ्फरनगर द्वारा थाना चरथावल पर लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि ट्रक चालक द्वारा उनकी गाडी में टक्कर मारी गयी तथा उनके व गाडी में बैठे अन्य व्यक्तियों के साथ मारपीट की घटना कारित की गयी। तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना में शामिल 05 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से अन्य अभियुक्तों की पहचान की गयी। जिसमें आज दिनांक 15.12.2024 को अभियुक्त इस्लाम उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्र तराबुद्दीन निवासी मौ0 तगायान मुस्लिम कस्बा व थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
देर रात बारिश के बीच कीर्तिनगर पुलिस का सराहनीय रेस्क्यू दुर्घटनाग्रस्त वाहन से चालक को सकुशल निकालकर बचाई वाहन चालक की जान!
श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुटी: हेमंत द्विवेदी,चारधाम यात्रा पंजीकरण 6 लाख से अधिक पहुंची,इस यात्रा वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चार धाम आने की उम्मीद।
उधम सिंह नगर पुलिस ने लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की नकली NCERT पुस्तकों का बड़ा जखीरा किया बरामद, DGP उत्तराखंड ने पुलिस टीम को 20 हजार की धनराशि से पुरस्कृत करने की कि घोषणा !