रुद्रप्रयाग: बाबा केदारनाथ की चल विग्रह पंचमुखी उत्सव डोली रविवार को शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से धाम के लिए रवाना हुई। बेहद सादगी में बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली बीते कल गौरीकुंड पहुंची। आज बाबा केदार की डोली गौरीकुण्ड से रवाना होकर लिंचोली पहुंची।
ये भी पढें: मंत्रोच्चारण के साथ खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट
इस दौरान प्रकृति के सुंदर नज़ारों के बीच और बर्फीले रास्ते से गुजरते बाबा की डोली बेहद मनमोहक दिखाई पड़ रही है। हालांकि, डोली को ले जाने वाले दोनों लोग कठिन से दिखने वाले इस रास्ते पर नंगे पैर बाबा की भक्ति में लीन होकर आसानी से इन रास्तों से गुजर रहे हैं।
28 अप्रैल को उत्सव डोली केदारनाथ धाम पहुंचेगी। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ के कपाट आगामी 29 अप्रैल को सुबह 6:10 मिनट पर खुलेंगे।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते देशभर में बीते 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। जिसके चलते सामाजिक दूरी के पालन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष केदारनाथ यात्रा का संचालन सूक्ष्म रूप से किया जा रहा है। बाबा की डोली के धाम प्रस्थान के समय सीमित लोग ही शामिल हुए। वहीं कपाट खुलने के दौरान भी कुछ गिनती के लोग ही शामिल हो सकेंगे।

More Stories
हिमाचल के किन्नौर मे बदल फटने से मची तबाही, 18 मकान 9 गौशाला और एक स्कुल मलबे मे हुए दफ़न, शासन प्रसासन राहत बचाव कार्य मे जुटा.!
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना