रुद्रप्रयाग: आज सुबह ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए खोल दिये गए हैं। तड़के तीन बजे से मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग द्वारा बाबा की समाधि पूजा के साथ अन्य सभी धार्मिक औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद तय समय पर सुबह 6.10 बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए गए। लॉकडाउन के चलते इस बार आम श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी नहीं बन पाए।
ये भी पढ़ें: मंत्रोच्चारण के साथ खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट
अब अगले छह महीने तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना धाम में ही होगी। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय पूजा में पुजारी समेत सिर्फ 16 लोग ही शामिल हुए। साथ ही इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया।
ये भी पढें: देवेंद्र चमोली ने किया ‘रामायण’ व ‘गीता’ का गढ़वाली अनुवाद
बाबा के धाम को सुंदर व भव्य तरीके से फूलों से सजाया गया है। इसमें करीब 10 क्विंटल फूल लगाए गए हैं। वहीं कोरोना वायरस से उपजे संकट के बीच बेहद सादगी के साथ सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। लॉक डाउन के चलते केदारघाटी के बाजारों और धाम में सन्नाटा पसरा हुआ है।

More Stories
मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में महानिदेशक सूचना की अध्यक्षता में गठित समितियों द्वारा पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹ 05-05 लाख की सहायता स्वीकृत किये जाने तथा तीन वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकार सम्मान पेंशन दिए जाने की हुई संस्तुति
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ