उत्तराखंड में आज छह पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार…..
देहरादून: उत्तराखंड के छह पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम।
बारिश गर्जना के साथ हो सकती है। इन जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। वहीं अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि प्रदेशभर में तीस से चालीस किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
चारधाम में हल्की बारिश की संभावना: इसके अलावा मौसम विभाग ने चारों धामों में 22 मई से 24 मई तक हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री में हल्की बारिश शाम के समय हो सकती है।


More Stories
पाठल से वार कर पत्नी की हत्या करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी कहा सुनी के कारण हुए विवाद के चलते अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अंजाम
खोये मोबाइल फ़ोन वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान, गुम हुए 14 मोबाइल फोनों को सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दून पुलिस ने बरामद कर किया मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द
उत्तराखण्ड में विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने की बैठक