उत्तराखंड में 13 अप्रैल शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश के आसार…..
देहरादून: भारतीय मौसम विभाग से मिले आकड़ो और पंतनगर विवि के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में शनिवार को तेज हवाओं (40-50 किमी. प्रतिघंटा) के साथ हल्की बारिश (4-5 मिमी.) के आसार बन रहे हैं। इस दौरान कहीं-कहीं तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।
जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि अगले सप्ताह तापमान अधिकतम 35 से 36 डिग्री और न्यूनतम 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 13 अप्रैल को बहुत हल्की (4-5 मिमी.) बारिश होने की संभावना है।
साथ ही इस दिन अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने/ओलावृष्टि और तेज हवा (40-50 किमी. प्रति घंटे) के साथ आंधी चलने की पीली चेतावनी दी गई है।
शेष अवधि में 10-14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से हवा चलने का अनुमान है और इस दौरान मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इसलिए सभी कृषि गतिविधियों को मौसम के अनुसार व्यवस्थित किया जाना चाहिए।


More Stories
माह फरवरी-2026 में आयोजित SSC परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल कराने वाले गिरोह के एक और सदस्य को STF ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर लौटी खुशियां, घर से बिना बताए निकलीं 2 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने किया सकुशल बरामद
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों के उल्लंघन पर अपनाया सख्त रुख, एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील