गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता कुलदीप नेगी का आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने पर स्वागत किया गया।
अधिवक्ता कुलदीप नेगी को आप की ओर से प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। गुरूवार को बार एसोसिएशन की ओर से उनका फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में आप की रीति-नीति को जनता तक पहुंचाया जाएगा ताकि जनता का आप के प्रति जुड़ाव हो सके और उत्तरांखड के अन्य जिलों की भांति चमोली जिले में भी जनाधार बढ़ सके। इस मौके पर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, सचिव संदीप सिंह रावत, आप नेता भवान सिंह चौहान, एडवोकेट भूपाल सिंह रावत, जिला शासकीय अधिवक्ता प्रकाश भंडारी, मनोज भट्ट, किशन सिंह फरस्वाण, शंकर मनराल, समीर बहुगुणा, लक्ष्मण कठेत, राजेंद्र सिंह नेगी, मदन मिश्रा, विनोद नेगी, प्रकाश रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
विशाल ठाकुर को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का पूर्ण रूप से मनोनीत किया प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड के कार्यकर्ताओ मे दौड़ी ख़ुशी की लहर,आने वाले चुनाव मे बड़ी पार्टी बन कर उभरेगी हमारी पार्टी – विशाल ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष !
मुज़फ्फरनगर की थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध नशे की जड़ पर किया बड़ा प्रहार, भारी मात्रा मे अवैध नशीली दवाईयों के साथ तीन नशा तस्करो को किया गिरफ्तार, पकडे गये आरोपी स्कूली छात्रों और मजदूरों को बना रहे थे नशे का आदी.!
भोले की बारात का हिस्सा बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,टपकेश्वर महादेव भगवान की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कि कामना.!