विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
आज दिनांक – 22/10/26 को थाना रायपुर को सूचना प्राप्त हुई की तपोवन तिराहा के पास (काली मंदिर के पास) कुछ युवक आपस में गुट बनाकर मारपीट कर रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर कुछ लड़के आपस में मारपीट कर हुड़दंग कर रहे थे, जिससे आने जाने वालों को कठनाई का सामना करना पड़ रहा था, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर हुड़दंग कर रहे दोनों पक्षों के 04 लड़को को 172 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य युवको की तलाश की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तो के नाम पता*
1- आयुष शर्मा पुत्र लोकेन्द्र शर्मा निवासी रामनगर, शिवलोक कालोनी, उम्र- 24 वर्ष
2- सुनील पुत्र श्री राम सागर निवासी उपरोक्त, उम्र- 37 वर्ष
3- अर्पण थापा पुत्र अश्वनी थापा निवासी नेहरूग्राम निकट डोभाल चौक, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष
4 – नपन कण्डारी पुत्र नरेन्द्र सिंह कण्डारी निवासी नथुवावाला, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष

More Stories
दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की हत्या का का सनसनीखेज मामला,हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास,पति, सास, जेठ व ननद को रामनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार.!
राजधानी देहरादून मे आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महाराज का 56वाँ अवतरण दिवस ‘परोपकार दिवस’ के रूप में मनाया गया
विश्व ट्रॉमा दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में विशेषज्ञों ने साझा कीं महत्वपूर्ण जानकारियां, ट्रॉमा केयर में समय पर उपचार और त्वरित चिकित्सकीय हस्तक्षेप जीवन बचाने में निभाता है अहम किरदार.!