March 12, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

आकस्मिक निरीक्षण करने फायर स्टेशन लक्सर पहुंचे सीएफओ,नगर निकाय चुनाव के दौरान सतर्क दृष्टि रखने के दिए निर्देश।

राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार

मुख्य अग्निशमन अधिकारी देहरादून/ हरिद्वार वंश बहादुर यादव द्वारा फायर स्टेशन लक्सर का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए स्टोर, बैरिक, कार्यालय, मेस आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सीएफओ द्वारा अग्नि शमन एवं आपात सेवा मुख्यालय देहरादून द्वारा निर्गत आदेश एवं निर्देश का कड़ाई से पालन करने एवं नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत फायर स्टेशन पर अधिक से अधिक जनशक्ति बनाए रखने व आगजनी की घटनाओं में त्वरित प्रतिक्रिया देने सहित विभिन्न निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लक्सर कृपाराम शर्मा एवं फायर स्टेशन पर नियुक्त सभी स्टाफ मौजूद रहे।

You may have missed

Share