
दूसरा नवरात्र मां ब्रह्मचारिणी ,देवी पुराण के 45वे अध्याय के अनुसार देवी ब्रम्हचारी तपस्या मे लीन रहती है इसलिए इनका रंग सफेद यानी गौर वर्ण बताया गया है राजधानी देहरादून मे दूसरे नवरात्र के अवसर पर श्रीअभय मठ लक्ष्मण चौक में परम पूज्य महंत 108 श्री रविंद्र पुरी जी महाराज के सानिध्य में पहली बार दुर्गा नवरात्रि उत्सव बहुत ही भव्य तरीके से मनाया जा रहा है, प्रातः काल में माता का पंचामृत से अभिषेक,पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया ,जिसमे क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु शामिल होकर धर्म लाभ उठाया ।पूरे लक्ष्मण चोक को तोरण द्वार और बिजली की लाइटिंग से सजाया गया है ।मठ में विराजमान श्री शंक्रेश्वर महादेव जी का भव्य संध्या श्रृंगार किया गया।

संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिदिन माता की चौकी का आयोजन किया जाता है जिसमें अलग अलग भजन मंडली द्वारा माता का गुणगान किया जा रहा है,भजन संध्या का सीधा प्रसाण क्षेत्र में लाइव एलईडी स्क्रीन पर किया गया । आज भजन संध्या में देहरादून के प्रसिद्ध शिवम शर्मा एवम ग्रुप ने अपनी मधुर वाणी से माता की सुंदर भेंटे सुना कर सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। चलो बुलावा आया है,माता ने बुलाया है।
जो राम को लाए हैं,हम उनको लाए हैं। मां मुरादे पूरी कर दे हलुआ बांटुगी,अम्बे है मेरी मां दुर्गे है मेरी मां।अनेक प्रसिद्ध भजन पर भक्ति में श्रद्धालुओं को नीरत करने पर मजबूर कर दिया।
रात्रि 11:00 बजे तक यह कार्यक्रम निर्बाधरूप से चलता रहा।
दिनांक 28 सितंबर रात्रि में हिमाचल प्रदेश से सतनाम सागर एवम ग्रुप माता का गुणगान करेंगे।
उसके पश्चात मईया के नवरात्रे गाए गए। श्रद्धालुओं के लिए उपवास के लिए अलग-अलग प्रसाद की व्यवस्था दिगंबर श्री राजेश पुरी जी महाराज के निर्देश पर महिला मंडल द्वारा की गई थी ।
इस अवसर पर विनय गोयल ,महिला मंडल की अध्यक्ष रीना मेंदीरत्ता शशि शर्मा, महामंत्री श्री प्रशांत शर्मा,मीडिया प्रभारी गोपाल सिंघल रीना सिंघल, सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्तिथि रहे।


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!