
सुनील कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार )नैनीताल
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर आज दोपहर सीबीआई की टीम ने छापेमारी करते हुए दो कर्मचारियों को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। सीबीआई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया, और कई अधिकारी सतर्क हो गए। हालांकि, अब तक सीबीआई की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि सीबीआई द्वारा रेलवे सुरक्षा बल काठगोदाम के एक कर्मचारी एवं एक लालकुआं रेलवे स्टेशन के कर्मचारी को उठाकर उनसे कड़ाई के साथ पूछताछ की जा रही है।

More Stories
भारत सरकार के प्रगति पोर्टल विषय पर पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया संबोधित ,आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने में ‘प्रगति पोर्टल’ की अहम भूमिका : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी !
महाशिवरात्रि पर होंगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा, शासन प्रशासन तैयारीयों को पूरा करने मे जुटा !
मुख्यमंत्री धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) का किया फ्लैग ऑफ