उत्तराखंड : हरिद्वार जनपद के कनखल थाना परिसर से चोरी का आरोपी थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशी के लिए हवालात से बाहर निकाला था। इस दौरान आरोपी शौचालय से बाहर निकला और हाथ धोने के बहाने फरार हो गया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। तीन दिन पहले कनखल श्मशान घाट के निकट दरिद्र भंजन महादेव मंदिर में चोरी हो गई थी। मंदिर परिसर से टीवी, भगवान शंकर के चांदी छत्र के अलावा अन्य सामान चोरी हुआ था।बृहस्पतिवार को पुलिस ने चोरी के आरोपी रवि उर्फ सरदार और उसके भाई जितेंद्र उर्फ चवन्नी निवासी मोहल्ला कुम्हारगढ़ा कनखल को पकड़ा था। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी का सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया था।शुक्रवार को दोनों आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी थी। कोर्ट में पेशी के लिए दोनों आरोपियों को सुबह पुलिस ने हवालात से बाहर निकाला। आरोपी रवि ने शौच जाने का बहाना बनाया। थाने में तैनात मुंशी जसवंत उसे परिसर में ही शौचालय लेकर गया। शौचालय के पास ही खुला आंगन है। मुंशी आंगन में खड़ा होकर उसका इंतजार करने लगा। आरोपी रवि शौचालय से बाहर आया और हाथ धोने के बहाने वहीं वॉशवेशन की ओर चला गया। मुंशी की निगाह हटते ही रवि ने थाने की दीवार फांदकर फरार हो गया।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!