देहरादून
पुलिस कप्तान की चेतावनी के बाद भी कुछ रेस्टोरेंट वाले बाज नहीं आ रहे हैं। बिना लाइसेंस ही शराब पिलाने में लगे हैं। ऐसे ही एक रेस्टोरेंट पर जाखन क्षेत्र में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
रेस्टोरेंट से शराब की बोतलें और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान राजपुर रोड पर द वॉल स्ट्रीट रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां देखा तो ग्राहकों को शराब परोसी जा रही थी। बार का लाइसेंस मांगा गया तो संचालक के पास मौजूद नहीं था। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें कब्जे में लेकर संचालक रवि चौधरी निवासी क्लासिक अपार्टमेंट, गंगोत्री विहार और मैनेजर गब्बर सिंह चौहान निवासी धनसाड़ा थाना देवप्रयाग, टिहरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। कप्तान ने सोमवार को रेस्टोरेंट खोलने को लेकर स्थिति साफ की थी। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा था कि रेस्टोरेंट देर रात तक खुल सकते हैं, लेकिन यदि शराब पिलाई गई और किसी ने हंगामा किया तो संबंधित संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बावजूद इसके कुछ रेस्टोरेंट संचालक मनमानी पर उतारू हैं। एसओ राजपुर ने बताया कि क्षेत्र में मंगलवार रात को भी चेकिंग जारी रहेगी।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक