
देर रात्रि SDRF को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना मिलते ही HC सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
उक्त वाहन (UK07 DS 8486) पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, ब्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के पास सामने से आ रही गाडी से बचाने के चक्कर मे और सडक पर फैली धुंध के कारण उक्त वाहन सडक से उतर कर अनियंत्रित होकर सडक से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में लुडक कर नीचे गिर गई गनीमत रही की बीच मे एक मजबूत पेड़ ने उनकी कार को रोक लिया जिसके चलते कार और नीचे नही जा पाई इस वाहन में 03 लोग सवार थे, जो घायल हो गये थे और बहुत घबराये हुए थे।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रस्सी के माध्यम से घायलों तक पहुँच बनाई तत्पश्चात धीरे-धीरे तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों का विवरण:-
1. चालक अनिल कुमार, पौड़ी
2. विक्रम सिंह, पौड़ी
3. किशन लाल, पौड़ी

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त