
*ड्रग फ्री भूमि 2025 के विज़न को साकार करने के लिए दून पुलिस लगातार नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही कर रही है। नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ साथ उनके विरूूद्ध सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। भविष्य में नशा तस्करों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने व उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए 90 आदतन अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करने के लिए दून पुलिस लगातार कड़ी कार्यवाही करती रहेगी:_एसएसपी देहरादून।*
मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के विजन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 को चरित्रार्थ करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अवैध नशा तस्करी के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कडी से कडी वैधानिक कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश निर्गत किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा निर्गत आदेश-निर्देशों के क्रम में अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध 90 हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। सम्पूर्ण जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाते हुए लगातार उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है, सभी अभियुक्तों की कडी निगरानी की जा रही तथा अग्रिम अन्य वैधानिक कार्यवाही प्रचलित हैं।
अवैध नशा तस्करों के सिंडिकेट को ध्वस्त करने हेतु दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी रहेगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव