
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने डीबीएस, डीएवी एवं अन्य कालेजो के सम्भावित प्रत्याशियों के साथ गोष्ठी की गई जिसमे सभी सम्भावित प्रत्याशियों को शांतिपूर्ण तरीके से आगामी छात्रसंघ चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये।
🔹चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियां व आपराधिक कृत्य बर्दास्त नहीं की जायेगी।
🔹आपराधिक गतिविधियां घटित होने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत किया जायेगा।
🔹सम्पूर्ण छात्र संघ चुनाव को सौहार्द एवं शातिपूर्वक तरीके से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये,जिसे सभी छात्र प्रतिनिधियों ने भी सराहा ।
🔹छात्रसंघ चुनाव में बाहरी तत्वों का दखल बर्दास्त नहीं किया जायेगा।
🔹इस वर्ष चुनाव के दौरान हिंसारहित चुनाव सम्पन्न कराते हुए एक इतिहास रचने का आवाह्यन किया गया।
🔹सकारात्मक सृजनात्मक विषयों पर चुनाव लडने का आवाह्यन करते हुए चुनाव पश्चात छात्र वेल्फेयर के लिए काम करने की हिदायत दी गई ।
गोष्ठी में डां0 शिव प्रसाद बर्नवाल, एडीएम प्रशासन, श्रीमती सरिता डोभाल पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमती जूही मनराल, क्षेत्राधिकारी डालनवाला तथा छात्रसंघ के सम्भावित प्रत्याशी श्यामपंत, आकिब, मनमोहन, सोनाली, अंकित बिष्ट, दयाल बिष्ट, अरूण टम्टा, संग्राम सिंह पुण्डीर तथा अन्य छात्र मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन में किया प्रतिभाग, क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री धामी ने गोरखा दशैं-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेले में किया प्रतिभाग, *गोरखा समाज की वीरता, शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर पूरे देश को गर्व : मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड एवं पुलिस महानिदेशक द्वारा डॉ. जगदीश चन्द्र को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) बैच से अलंकृत कर दी गई शुभकामनाएं, डॉ. जगदीश चन्द्र को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिलने पर नैनीताल पुलिस में हर्ष का माहौल, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दी शुभकामनाएं.!