
*IFMS Portal के अंतर्गत सभी अधिकारी/कर्मचारियों के ACR Online किए जाने के आदेश किए गए थे जारी, आदेशों के बावजूद भी थाना प्रभारियों/ शाखा प्रभारियों द्वारा निर्धारित समयावधि में ACR ऑनलाइन ना करते हुए बरती लापरवाही*
IFMS(integrated financial management system) Portal के अन्तर्गत सभी अधिकारियो/कर्मचारियों के वार्षिक मन्तव्य आनलाइन किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधिकारियों/थाना प्रभारियो/शाखा प्रभारियो को निर्देशित किया गया था। परन्तु दिये गये निर्देशों के बावजूद भी थानों/पुलिस लाइन/शाखा प्रभारियो द्वारा निर्धारित समयावधी में अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारियो का एसीआर आनलाइन नहीं किया गया, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा 21 थाना प्रभारियों/प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन/04 यातायात निरीक्षकों/प्रभारी निरीक्षक सीपीयू/अग्निशमन अधिकारी देहरादून/निरीक्षक अभिसूचना देहरादून का आदेशो की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने के आदेश जारी किये गये हैं।

More Stories
भूमि धोखाधडी में 2 वर्ष से फरार चल रहे 15000/- रु0 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से मिलेगी अतिरिक्त बिजली
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा