रिपोर्ट =कमल बिष्ट/रिया नौटियाल
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन की वार्षिक आम बैठक में संगठन के द्विवार्षिक चुनाव कराए गए। जिसमें सर्वसम्मति से कैप्टन पी.एल. खंतवाल सेनि.को अध्यक्ष चुना गया। स्थानीय व्यापार मंडल सभागार में मतदान के लिए सेनि. कर्नल बुद्धि बल्लभ ध्यानी की अध्यक्षता में वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक का संचालन करते हुए महासचिव रिपुदमन सिंह बिष्ट ने संगठन के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी। कोषाध्यक्ष महेंद्र कुमार अग्रवाल ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी जयवीर सिंह रावत और सहायक चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें सेनि. कैप्टन पी.एल. खंतवाल अध्यक्ष महासचिव महेंद्र कुमार अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए।

More Stories
पौड़ी मे स्कूटी सवार सड़क से करीब 30 फिट गहरी खाई मे गिरा, sdrf ने चालक को घायल अवस्था मे निकलकर भेजा अस्पताल !
नवरात्री का पहला व्रत और माँ शैल पुत्री क़ी पूजा के मंत्र माँ यमुनोत्री धाम के रावल के सौजन्य से.!
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स से किया संवाद, उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने का किया आह्वान