
*रखा अपराध से वास्ता, दून पुलिस ने दिखाया ज़िले से बाहर का रास्ता*
*01 आदतन अपराधी को दून पुलिस ने 06 माह के लिए किया तड़ी पार*
*कोतवाली कैण्ट*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
उक्त आदेशों के क्रम में कोतवाली कैण्ट पुलिस द्वारा अभियुक्त राजकुमार जो एक आदतन अपराधी है तथा अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट, शराब तस्करी, चोरी सहित अन्य कई अभियोग पंजीकृत है,
जिलाधिकारी देहरादून द्वारा अभियुक्त राजकुमार को 06 माह के लिए जिला बदर किये जाने सम्बन्धित आदेश दिये गये।
जिसके अनुपालन में आज अभियुक्त राजकुमार उपरोक्त को कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा जनपद की सीमा के बाहर उत्तर प्रदेश में छोड़ा गया। साथ ही 06 माह की निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी। यदि अभियुक्त निर्धारित अवधि के अंतराल में जनपद की सीमाओं में पाया जाता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी !
*नाम पता अपराधी*
1- राजकुमार पुत्र रामचरण निवासी 115 नींबू वाला श्रीनाथ एनक्लेव थाना कैंट जनपद देहरादून

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त