
हिमांशु गौड(राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
दिनांक 29.11.2022 को तौकीर द्वारा कोतवाली कैंट पर मुकदमा दर्ज कराया गया था कि उसका भाई मोसिन जो कि गुचुपानी में घूमने आया था अज्ञात अभियुक्त गणों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई है। जिसके आधार पर धारा 302 ipc मैं अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार के सुपुर्द की गई थी। जिस पर अभियोग की गहन विवेचना करते हुए मुखबीर मामूर करते हुए एवं आसपास सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए उक्त हत्या में छह अभियुक्त गणों की मौजूदगी प्रकाश में आई थी। जिसके आधार पर पांच अभियुक्त गणों को दिनांक 01.12.2022 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। घटना के बाद से ही अभियुक्त रईस लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के घर तथा सम्भावित स्थानो पर पूर्व में कई बार दबिश दी गयी थी। एवं सीसीटीवी की मदद व मुखबिर मामूर करते हुए एसओजी के माध्यम से लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा भी 10000/- रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। कैंट पुलिस द्वारा अभियुक्त के पते ग्राम कंडेरा थाना रमाला जिला बागपत उत्तर प्रदेश में दबिश दी गई जहां पर पूर्व में मामूर मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त को किशनपुर बिराल बस अड्डे के पास गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी। अभियुक्त को आज मा0न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया ।
*नाम पता अभियुक्त*
रईस खान पुत्र इदरीश उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कंडेरा थाना रमाला जिला बागपत उत्तर प्रदेश
*पुलिस टीम*
1-विनय कुमार प्रभारी निरीक्षक कैंट देहरादून ।
2- वरिष्ठ उप निरी संदीप कुमार कैंट व देहरादून ।
3-कानि0 मनोज सुंदरियाल कैंट देहरादून ।
4-का0 विशाल कैंट देहरादून ।
5-कानि0 नवनीत SOG
6- कानि0 किरन sog

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द