
सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार) मसूरी
पर्यटन नगरी मसूरी में पेयजल संकट समेत बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। नगर पालिका सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पेयजल निगम और जल संस्थान को 15 दिन के भीतर पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मसूरी जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल पर किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में पेयजल, बिजली, सड़क, पुल, वन और पर्यटन से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बिलाड़ू, धोबी घाट और कंपनी गार्डन की एसटीपी लाइनें लगभग पूरी हो चुकी हैं, जिन्हें फरवरी में चालू कर दिया जाएगा, जबकि कैमलबैक एसटीपी प्लांट का कार्य जुलाई तक पूरा होगा।
कैबिनेट मंत्री ने विद्युत विभाग को जर्जर बिजली के खंभे बदलने और अंडरग्राउंड केबलिंग शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को खराब सड़कों की मरम्मत और देहरादूनदृमसूरी मार्ग पर वेली ब्रिज के पास नए पुल के निर्माण की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया।
धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर देते हुए मंत्री ने भद्रराज मंदिर, बुरांसखंडा, सुवाखोली और किमाड़ी मोटर मार्ग के कार्यों की समीक्षा की। वन विभाग को जॉर्ज एवरेस्ट क्षेत्र में बढ़ रही वन्यजीव समस्या के समाधान और लोपिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं एमडीडीए को माल रोड और लंढौर बाजार के सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी में आने वाले लाखों पर्यटकों की सुविधा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। समयबद्ध विकास कार्यों से न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि मसूरी की पहचान एक सुव्यवस्थित और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में और मजबूत होंगी

More Stories
रंगो के त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाने हेतु दून पुलिस की चुस्त दुरूस्त सुरक्षा व्यवस्था,चप्पे पर मुस्तैद रही दून पुलिस।
देश भर मे धूमधाम से मना होली का त्यौहार !
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण