देहरादून, 01 अक्टूबर । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोना गांव पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कथा का श्रवण भी किया और कथा वाचक आचार्य मंजीत कृष्णा शास्त्री ममगाई का आशिर्वाद भी लिया।
इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी ग्राम वासियों को श्रीमद्भागवत महापुराण के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे जगहों पर भगवान की आज्ञा से ही इन्सान पहुंचता है। मंत्री जोशी ने कहा कि जहां श्रीमदभागवत महापुराण कथा होती है वहां देवताओं का वास होता है। और पुण्य आत्माओं की शान्ति के साथ ही कथा श्रवण करने वालों के विचारो में भी पवित्रता आती है। ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय – समय पर किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, ज़िला पंचायत सदस्य वीर सिंह चौहान, अनुज कौशल, मंजीत रावत, सुंदर सिंह पयाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द