March 17, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

कबेनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण, मंत्री ने ट्रैफिक, पानी और पुल निर्माण पर दिए कड़े निर्देश !


सुनील सोनकर (राष्ट्रीय दिया समाचार ) मसूरी
मसूरी में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाल्मीकि मंदिर के पास क्षतिग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू बनाने के लिए फिलहाल छोटे वाहनों के लिए एक मार्ग खोला जाए और मरम्मत कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए मसूरी कोतवाल को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गांधी चौेक पर किसी भी स्थिति में वाहन, स्कूल टैक्सी या स्कूटी खड़ी न होने दी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए उन्होंने सरकारी वाहनों को भी वहां से हटाने को कहा।

इसके बाद गांधी चौक स्थित हवा घर में अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण को माल रोड के सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं मसूरी गढ़वाल जल संस्थान के अधिकारियों को शहर में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि 144 करोड़ रुपये की मसूरी-यमुना पंपिंग योजना के बावजूद कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या बनी हुई है, जिसे तत्काल दूर किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पर्यटन नगरी में सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री जोशी ने मसूरी-देहरादून की लाइफ लाइन माने जाने वाले वैली ब्रिज के स्थायी निर्माण को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुल निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है और सामान्यतः यह कार्य 7-8 माह में पूरा होता है, लेकिन संबंधित संस्था को दिन-रात कार्य कर चार माह में पुल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान मंत्री ने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर चुनाव के लिए तैयार रहती है और इस बार भी जीत के अंतर को बढ़ाने पर ध्यान है। कांग्रेस नेता डा हरक सिंह रावत पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह कई दलों में रह चुके हैं, इसलिए वह उन पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते, हालांकि भविष्य में उनके भाजपा में आने की संभावना से भी इनकार नहीं किया।
बाइट गणेष जोषी कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड

You may have missed

Share