देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज बुधवार को मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत गढ़ीकैंट में लगभग रुपये 10 करोड़ से अधिक की लागत से उत्तराखण्ड के सबसे बड़े निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने निर्माणाधीन अत्याधुनिक सामुदायिक भवन के निर्माण से संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार राज्य में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि इस विशाल सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर निश्चित तौर पर गढ़ीकैंट क्षेत्र के लोगों को शादी विवाह और सामाजिक कार्यों के लिए वरदान साबित होगा। मंत्री ने कहा कि जनवरी माह में इस भव्य सामुदायिक भवन लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया जायेगा।
इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से डाकरा बाजार व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने भेंट कर पुल निर्माण की समस्या को मंत्री के समक्ष रखा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर ही आपदा सचिव को दूरभाष के माध्यम वार्ता कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि जल्द ही पुल निर्माण के कार्य को प्रारम्भ कर दिया जाऐगा।
इस अवसर पर विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, सारिका खत्री, प्रभा शाह, मेघा भट्ट, अर्जुन बसौर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही