रुद्रप्रयाग
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मंगलवार को केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव प्रचार के निमित्त आज तीसरे दिन जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ विधानसभा के अंतर्गत सतेराखाल मण्डल के दुरुस्त गांव वनथापला, गढ़ीधार काण्डई, महड़, जरमवाड़ गांवों में नुक्कड़ सभाएँ और जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के समर्थन में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में उपस्थित जन समूह और मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि केदारनाथ क्षेत्र की पूर्व विधायक स्व. शैलारानी रावत को श्रद्धांजलि अर्पित देते हुए कहा कि शैला रानी रावत ने सदैव केदारनाथ के विकास के लिए तत्पर रही। उन्होंने कहा कि आशा नौटियाल उस पार्टी की प्रत्याशी है। जिसका नेतृत्व विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करता है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ हमारी आस्था का केंद्र है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ से एक विशेष लगाव है। यहीं कारण हैं, कि 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ को संवारने के काम अगर किसी ने किया है तो प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि विगत अगस्त माह में केदारनाथ में आई आपदा से प्रभावित हुए व्यवसायियों को राहत देने के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। उन्होंने कहा कि आज माहौल भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के पक्ष में नजर आ रहा हैं। उन्होंने केदारघाटी के चौमुखी विकास के लिए उपचुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर आशा नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर जन संवाद के दौरान उन्होंने ग्रामीण की विभिन्न समस्याएं भी सुनी और समस्याओं के निराकरण का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर जय वर्धन काण्डपाल धीर सिंह रावत, कृपाल सिंह रावत, कुलदीप रावत, लखपत सिंह रावत, सते सिंह रावत, उमेद सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, ग्राम प्रधान शांति देवी, कुसुम राणा, लक्ष्मण सिंह, हीरा सिंह, हेमंत बर्थवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
जनसंघर्ष मोर्चा ने बीआरपी/ सीआरपी का र्मिकों की बदहाली का उठाया मुद्दा,कर्मिको को दो माह से वेतन ना मिलने के बाद गुजर बसर कैसे होगा की कही बात !
युवती से छेड़छाड़ के बाद बागपत मे हुआ बबाल, गाली बारी पथराव और धरदार हथियारों का हुआ खुलकर स्तेमाल, पुलिस पार्टी पर की हुआ हमला, पुलिस ने करीब तीन दर्ज़ेन लोगो के खिलाफ मुक़दमा दर्ज़ कर नो लोगो को भेजा जेल.!
देहरादून की पुलिस लाइन मे राज्यपाल और मुख्यमंत्री की मौजूदगी मे धूम धाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, लोक गायको ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा दर्शकों का मन, पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियो ने दर्शकों और कलाकारों को सफल आयोजन की समाप्ति पर दिया धन्यवाद !