
। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कालिदास मार्ग स्थित मंदिर में पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे अमर ग्रंथ की रचना कर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों और जीवन मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाया। उनका जीवन सत्य, मर्यादा और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की वाणी आज भी हमें समाज में समानता, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उनकी शिक्षाएं हमारे लिए मार्गदर्शक हैं और भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि समाज में समानता, सेवा और सद्भाव का संदेश देने वाले महर्षि वाल्मीकि का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, डॉ बबीता सहोत्रा, भावना चौधरी, सतेंद्र नाथ सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस द्वारा SIR प्रक्रिया मे बधा डालने के प्रयासों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन,.
देहरादून मसूरी मार्ग पर मैगी प्वाइंट के ऊपर फिर दरका पहाड़, घंटो की मस्सकत के बाद मार्ग हुआ सुचारु,स्थानीय लोगो ने कीमाड़ी मार्ग को वैकल्पिक मार्ग बनाने की उठाई मांग.!
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर देहरादून पुलिस ने टाटा नैनो कार से स्टंट करने वाले चार आरोपियों को लिया हिरासत मे,नैनो मिली तों यह हाल है ऑडी मिल जाती तों हवा मे ही उड़ा देते. देखिये नैनो का डांस करते हुये वीडियो.!