
*एनआईवीएच सहित विभिन्न विद्यालयों में पहुॅचे मंत्री जोशी, बच्चों को सम्बोधित करते हुए कई बार भावुक हुए मंत्री*
देहरादून, 31 जनवरी। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपना जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। मंत्री जोशी ने जन्मदिवस सर्वप्रथम राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एन.आई.वी.एच) में दिव्यांग बच्चों के साथ कैक काटकर अपना जन्म दिवस मनाया। मंत्री जोशी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों से मिलकर और इनके साथ अपनी खुशी बाटने से आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव होता है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी बच्चो को संबोधित करते समय भावुक हो गए। मंत्री ने कहा कि उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता और वह गरीबों के दर्द को बखूबी समझते हैं। मंत्री ने कहा कि वह अपना एवं अपने परिवारजनों की खुशियों को समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों के बीच मनाते आए है। मंत्री जोशी ने कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहेगा कि वह गरीबों का हरसंभव सहयोग करते रहें।
इससे पहले मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों की 10 महिलाओं को करीब 20 लाख रूपये के चैक वितरित किये। मंत्री जोशी ने कहा प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान एवं उनकी आजीविका को बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त करने की दिशा निरंतर प्रयासरत है। निश्चित ही इसके माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार सृजित करने में मदद मिलेगी और जो हमारा लखपति दीदी का संकल्प है उसको मजबूती मिलेगी। इसके अलावा मंत्री जोशी ने कैंप कार्यालय में ही पंजाब नेशनल बैंक के द्वारा सीएसआर के अंतर्गत मसूरी विधानसभा के अंतर्गत 36 विद्यालयों में स्वेटर वितरण तथा चार विद्यालयों में 10 कंप्यूटर वितरित किया।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए मंत्री जोशी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ देहरादून में स्कूली बच्चों के साथ कैक काटकर अपना जन्मदिवस मनाया और विद्यालय को वाटर कूलर उपहार स्वरूप भेंट किया। इसके बाद मंत्री जोशी ने ब्लूमिंग बड्स पब्लिक स्कूल गढ़ी कैंट में 600 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण किये तथा स्कूली बच्चों के साथ भी काटकर जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय को 8वीं कक्षा से बढ़ाकर 10वीं तक करने की घोषणा की और मामले में शीघ्र मुख्यमंत्री से वार्ता कर कार्रवाई की बात कही।
इसके बाद मंत्री जोशी ने सालावाला में गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल भी वितरित किए। मंत्री गणेश जोशी ने जन्म दिवस की शुभकामनाएं और अपार स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। मंत्री जोशी ने समाज के संपन्न लोगों आग्रह करते हुए कहा कि जिनको ईश्वर ने ताकत दी है वह असहाय, गरीब लोगों की मदद जरूर करें। उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर गरीब और असहाय लोगों के बीच में जाकर उनकी मदद कर रहे है।
मंत्री जोशी ने कहा मेरा हमेशा यह प्रयास रहता है कि गरीब निर्धन असहाय लोगों की मदद करने का और उस दिशा में हमेशा कार्य करता हूं, इससे आत्मीय शांति और संतुष्टि मिलती है। मंत्री जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार लगातार कमजोर वर्ग, महिलाओ के उत्थान किसान के कल्याण शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अनेक जो मूलभूत सुविधाएं है, उनको पूर्ण करने में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक संकल्प के साथ कार्य कर रही है, जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो उत्तराखंड हर क्षेत्र में अग्रणी हो इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक सविता कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, भाजपा महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, अरविन्द डोभाल, भूपेन्द्र सौंलकी, रमेश प्रधान सहित सैकडो लोगो ने भाग लिया।

More Stories
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड आने वाले तीर्थयात्रियों से पांच संकल्प अपनाने की अपील की
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले, मुख्यमंत्री धामी भी बने कपाट खुलने के दिव्य क्षणों के साक्षी
बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी,कपाट खुलने के अवसर पर पूर्ण विधि-विधान से की बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना !