
थाना कैट पुलिस को अवतार सिंह निवासी प्रकाश नगर निवासी अवतार सिह ने बताया कि जब वह अपनी पत्नी के साथ पोती को लेने स्कूल गया था एवं दोपहर करीब 2 बजे वापस आया तो एक व्यक्ति उनके घर से बाहर निकला और एक टेंपू मैं बैठकर वादी के घर से चोरी कर फरार हो गया। जिस पर तत्काल मु0अ0सं0-35/23 धारा-380,454 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।उक्त घटना के शीघ्र खुलासे हेतु निरीक्षक थाना कैंट* द्वारा तत्काल टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों को चैक किया एवं मुखबिर मामूर किए गए।पुलिस टीम के प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 12/03/23 को राजीव नगर छ नंबर पुलिया रोड से एक व्यक्ति को पकड़ा,जिसके कब्जे से वादी के घर से चुराये हुए रुपए, पाजेब, आई डी कार्ड, बरामद हुए । अभियुक्त द्वारा उक्त घटना को अन्य दो अभियुक्तों रिज़वान व आरिफ के साथ मिलकर करना बताया । जिस पर मुकदमा उपरोक्त मैं 34,411 आईपीसी की बड़ाकर अभियुक्त को अंतर्गत धारा 380,454,411,34 आईपीसी में गिरफ्तार किया गया।अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। शेष दोंनो अभियुक्तों की तलाश जारी है।
*नाम पता अभियुक्त गण*
1- इरशाद अहमद पुत्र मेहंदी हसन निवासी सडोबर बरखा थाना स्योहारा जनपद बिजनौर यूपी उम्र 38 वर्ष
*विवरण वांछित अभियुक्त* :
1 रिज़वान
2 आरिफ
*बरामदगी*
1-3550 रुपए
2-एक जोड़ी पाजेब चांदी की
3-एक आइडेंटिटी कार्ड
4-एक टेंपू संख्या UK07TD1401
*पुलिस टीम*
1-संपूर्णानंद गैरोला प्रभारी निरीक्षक कैंट
2- वरिष्ठ उ0नि0 कैंट संदीप
3-उ0नि0 दीपक मैठाणी
4- उप निरी शैंकी कुमार
5-का0 मनोज सुंदरियाल
6- का0 मनोज

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं