
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार ) देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड स्थित छह नंबर पुलिया के पास शराब के ठेके के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है, जबकि फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाश फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। जानकारी के अनुसार, छह नंबर पुलिया स्थित शराब के ठेके के बाहर कुछ लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोलियां चलने से मौके पर भगदड़ मच गई और आसपास मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घटना की जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर फायरिंग करने वालो के बारे मे जानकारी प्राप्त कर उनकी पहचान करने की कोशिश की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कई लोग शराब के ठेके के बाहर धरने पर बैठ गए और ठेका हटाने की मांग करने लगे।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे पहले भी इस ठेके का विरोध कर चुके हैं। उनका आरोप है कि ठेके के कारण आए दिन झगड़े, मारपीट और कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होती रहती है। लोगों ने प्रशासन से ठेका तत्काल हटाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की फिलहाल पुलिस आस पास लगे कैमरे खंगालने मे जुटी है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया की राजधानी मे कानून वयवस्था बिगड़ने वालों के साथ किसी भी कीमत पर नरमी नहीं बरती जायेगी और इस घटना को अंजाम देने वालों को जल्द ही सलाखों के पीछे किया जायेगा

More Stories
सहस्त्रधारा नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव मे फिर बहा एक पर्यटक, नदी किनारे चेतावनी बोर्ड और नदारद पुलिस ने लील ली एक और जान, बड़ा सवाल आखिर क्या कर रही सीज़न ड्यूटी पर आये पुलिस के जवान.!
मसूरी अनियंत्रित होकर खाई में कार गिरने के चलते दो व्यक्ति घायल, खाई मे खडे पेड़ ने बचाई दो युवकों की जान, खाई में जाने से पहले पेड़ पर अटक गई थी यात्रियों की कार.!
एक लीटर दूध ने ले ली दोस्त की जान, रायपुर पुलिस युवक की संदिग्ध मौत के मामले मे तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार एक लीटर दूध पीने के बाद जोर आजमाइश के चलते गई थी दोस्त की जान.!