
बेटी बचाओ, बेटी पढाओं की उत्तराखण्ड की ब्रांड एम्बेसडर डॉ मनु शिवपुरी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान सिडनी में ’राजदूत’ श्री मनप्रीत वोहरा, और ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायोग के साथ शिष्टाचार भेट की। इस दौरान उत्तराखंड में महिला सशक्तिकरण और बाल विकास के संबंध में चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान ब्रांड एम्बेसडर डॉ मनु शिवपुरी ने बताया कि उत्तराखंड
मे भाजपा सरकार महिलाओं के सशाक्तिकरण और बाल विकास पर बेहद गम्भीर हैं और इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। जिसमें बालिकाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों पहलू पर सकारात्मक चर्चा हुई। एम्बेसडर मनप्रीत वोहरा द्वारा ब्रांड एम्बेसडर डॉ मनु शिवपुरी के सामाजिक कार्यों और महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों की काफी सराहना की और निकट भविष्य में सहयोग से कार्य करने की बात कही गयी।
इस दौरान ब्रांड एम्बेसडर डॉ मनु शिवपुरी ने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र (सिडनी भारतीय अधिकारिक दूतावास ) के निदेशक मिस नियति मेहता के साथ भी भेट की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया में उत्तराखंड की कला एवम् समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की गयी। निदेशक नियति मेहता ने उत्तराखंड में बाल शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति डॉ मनु शिवपुरी द्वारा किए गए कार्याे की प्रशंसा की। साथ ही निकट भविष्य में उत्तराखंड को आर्ट और कल्चर पर सहयोग देना का आश्वासन दिया।

More Stories
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली ₹24 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि