उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे पर पोकलैंड मशीन पर गिरा बोल्डर, आवाजाही ठप बद्रीनाथ हाईवे पर पोकलैंड मशीन पर गिरा बोल्डर, आवाजाही ठप……..
जोशीमठ: आवाजाही ठप। बदरीनाथ हाईवे पर हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में एक एक्सकेवेटर मशीन (पोकलैंड) के ऊपर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिर गए, जिससे हाईवे बाधित हो गया। अब बोल्डर से दबी एक्सकेवेटर मशीन को निकालने और सड़क को खोलने का काम जारी है। वहीं, जोशीमठ तहसील प्रशासन की ओर से हाईवे के दोनों ओर फंसे यात्रियों को जरूरी राहत सामग्री बांटी जा रही है।
बलदौडा पुल के पास हाईवे खुला तो घुडसिल में बंद।
बीती रोज भी विष्णु प्रयाग बदरीनाथ मार्ग पर बलदौडा पुल के पास बोल्डर आने से हाईवे बंद हो गया था, जिसे बीआरओ ने आज सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए खोला। अब हनुमान चट्टी के पास घुडसिल में एक्सकेवेटर मशीन (पोकलैंड) के ऊपर बोल्डर गिर गया. जिसके चलते बदरीनाथ हाईवे फिर से बाधित हो गया। बदरीनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों की आमद थमी
बदरीनाथ धाम में पसरा सन्नाटा।
हनुमान चट्टी के घुडसिल के पास बदरीनाथ यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने पर सुबह से हाईवे खुलने के इंतजार में रूके तीर्थयात्रियों को जोशीमठ तहसील प्रशासन ने राहत सामग्री बांटी।
रविवार को जहां एक भी श्रद्धालु बदरीनाथ धाम नहीं पहुंचा तो आज भी बदरीपुरी में यात्री बिन खामोशी छाई हुई है। बस स्टैंड से लेकर सिंह द्वार तक सन्नाटा पसरा हुआ नजर आ रहा है।
इस बीच जोशीमठ तहसील प्रशासन की ओर से घुडसिल के दोनों ओर फंसे तीर्थयात्रियों को पानी, बिस्कुट, नमकीन, शीतल पेय और जरूरी राहत सामग्री बांटे। साथ ही हाईवे को सुचारू करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
यहां पर बोल्डर से दबी एक्सकेवेटर मशीन को निकालने और सड़क से बोल्डर हटाने का काम जारी है। जल्द ही मार्ग को यातायात के लिए सुचारू कर लिया जाएगा।


More Stories
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक, महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा