बॉलीवुड के आलिया-रणबीर आज लेंगे सात फेरे, मां नीतू कपूर ने क्या कहा जानिए….
मुम्बई : 13 अप्रैल को आलिया और रणबीर की मेहंदी सेरेमनी हो चुकी है. मेहंदी की रस्म पूरी हो गई है और अब फैंस को उनकी तस्वीरों का इंतजार है. रिपोर्ट्स हैं कि संगीत सेरेमनी देर रात शुरू होगी. इसकी टाइमिंंग 10-साढ़े 10 बजे बताई जा रही है. संगीत फंक्शन के बाद कपूर और भट्ट परिवार ज्वॉइंट डिनर करेंगे. इन प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज से पहले रणबीर के घर में गणेश पूजन किया गया. वेन्यू से फोटोज लगातार आ रही हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इसी हफ्ते शादी करने जा रहे हैं. शादी की तारीख को लेकर आलिया के चाचा और भाई के अलग अलग दावों के चलते सस्पेंस बढ़ गया है।

चर्चा है कि शादी के बाद रणबीर कपूर सोशल मीडिया ज्वॉइन करेंगे. खबरों की मानें तो आलिया ने रणबीर को फैंस के लिए उनके सोशल मीडिया हैंडल से एक पर्सनल वीडियो मैसेज डालने के लिए मना लिया है. सूत्र के मुताबिक, मेहंदी सेरेमनी पर आलिया और करण जौहर, एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पेज पर रणबीर के स्पेशल वीडियो मैसेज शेयर करने की बात कर रहे थे।
मेहंदी सेरेमनी की बात करें तो इसमें आज यानी 13 अप्रैल को नीतू कपूर, बेटी रिद्धिमा कपूर अपने पति और बेटी समारा संग मौजूद रहीं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो कल यानी 14 अप्रैल को रणबीर कपूर की बारात निकलेगी. कृष्णा राज बंगले से होकर यह वास्तु पहुंचेगी. लड़के वाले इस बारात का हिस्सा रहेंगे।

आलिया की मेहंदी सेरेमनी में रणबीर की मां और एक्ट्रेस की होने वाली सास नीतू कपूर की आंखों में आंसू भर आए. एक सूत्र के मुताबिक नीतू को अपनी मेहंदी सेरेमनी की यादें आलिया संग शेयर की है. उन्होंने ऋषि कपूर के साथ अपनी मेहंदी के यादगार पलों को साझा किया. नीतू और आलिया की मां सोनी राजदान, एक दूसरे से काफी खास कनेक्शन शेयर रखती हैं. मेहंदी सेरेमनी के बाद सोनी और शाहीन भट्ट को वास्तु से बाहर अपनी कार में जाते देखा गया. फंक्शन में श्वेता बच्चन भी अपने पति निखिल नंदा के साथ पहुंची थीं।
मेहंदी फंक्शन में ढोलक और लोक गायकों को इनवाइट किया गया था. सेरेमनी में सिर्फ परिवार के सदस्य, करण जौहर, अयान मुखर्जी, दोस्त आरती शेट्टी ने शिरकत की थी. मेहंदी सेरेमनी के लिए खास लाल और येलो रंग के गेंदे के फूल की सजावट रखी गई थी. मेहमानों को मेहंदी सेरेमनी पूरा होने के बाद गणेश पूजा का प्रसाद दिया गया. करण जौहर मेहंदी सेरेमनी में होस्ट बने, वहीं अयान, आलिया के साइड खड़े रहे।

मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें ना सही पर डिटेल्स जरूर आ गई है. रिपोर्ट्स हैं कि फंक्शन में करीना और करिश्मा कपूर, अपनी होने वाली ननद आलिया के साथ बैठीं. मेहंदी सेरेमनी में पंजाबी ट्रेडिशनल गाने और बॉलीवुड मिक्स सुनाई दे रहे थे।


More Stories
देहरादून की विकासनगर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के कब्ज़े से लाखो रुपयों की स्मैक की बरामद,पकड़ा गया आरोपी पूर्व मे भी नशा तस्करी के आरोप मे कई बार खा चूका है जेल के रोटियां.!
NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित संचालन हेतु राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम से रखी जा रही सतत निगरानी.!
एम्स ऋषिकेश मे 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन,. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास कराकर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ।