देहरादून
बॉलीवुड के स्टार सिंगर और उत्तराखंड की शान जुबिन नौटियाल ने देहरादून में पत्रकारों के साथ रात्रिभोज किया। इस दौरान जुबिन नौटियाल सभी पत्रकारों से मिले और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में जुबिन नौटियाल ने उत्तराखंडी व्यंजनों का आनंद लिया, कोदे की रोटी और झंगोरे की खीर जैसे व्यंजनों से जुबिन ने लोगों से पहाड़ी उत्पादो को बढावा देने को कहा।
जुबिन नौटियाल को हमेशा से ही अपने पारंपरिक खानपान से लगाव रहा है। उनके कई गीतों में वो उत्तराखंडियत की झलक दिखा ही चुके हैं। इसके साथ ही इस मौके पर जुबिन के पिता और भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने भी पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया, उन्होने कहा कि आज के फास्टफूड के दौर में उत्तराखंडी उत्पाद सबसे पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक हैं. उन्होने लोगों से पहाड़ी उत्पादों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग में लाने की अपील की. इसके साथ ही जुबिन नौटियाल ने पहाड़ी व्यंजनों की खूब सराहना की साथ ही जौनसार क्षेत्र से जुड़ी अपनी पुरानी यादें भी साज्ञा की। पत्रकारों के संग डिनर में जुबिन नौटियाल ने आने वाले समय में उत्तराखंडी लोकगायकों के साथ मिलकर काम करने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सुंदरता जितनी शानदार है उतना ही शानदार यहां का संगीत भी है। दुनिया के कई बड़े मंचों पर जुबिन उत्तराखंडी संस्कृति को भी वक्त वक्त पर दिखाते रहे हैं।

More Stories
त्यौहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी,मिठाई और खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर भेजे जाँच के लिए. !
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण,नवीन आढ़त बाजार का निर्माण कार्य लगभग हुआ पूरा ,विस्थापित होने वाले व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ,आढ़त बाजार के विकास कार्यों व प्लॉटों की आवंटन प्रक्रिया को सितंबर माह तक हर हाल पूरा करने के निर्देश.!
मसूरी गोली कांड के 34 साल बाद भी अधूरी आस: शहीद परिवारों के हक को लेकर फिर उठी आवाज !