
डोईवाला भारतीय जनता पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान की तैयारी जोरो पर चल रही है वही भाजपा पदाधिकारी मंडल स्तर पर कार्यशाला कर रहे हैं! 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा! नगर के 54 बुथो पर 10800 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है सदस्यता अभियान के तहत मिस्ड कॉल, क्यूँ आर कोड,नमो एप और वेबसाइट के माध्यम से कोई भी पार्टी का सदस्य बन सकता है! इसके लिए भाजपा ने 8800002024 नंबर जारी क्या है जिस पर मिस्ड कॉल देने पर सदस्यता मिल जाएगी! 18 साल और उसके अधिक उम्र के नागरिक अभियान में शामिल हो सकते हैं! सदस्यता अभियान के तहत मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में प्रेमनगर बाजार में कार्यशाला का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नमोः एप प्रदेश संयोजक अनूप सिंह रावत कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि 1 सितंबर से आयोजित होने वाले सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास करें! सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में जुट जाए! कहां कि सशक्त भारत का निर्माण तभी संभव है जब भाजपा सशक्त होगी इस सदस्य अभियान के माध्यम से यह सिद्ध होगा कि भाजपा देश के हर नागरिक की आवाज है! मुख्य वक्ता जिला मंत्री उषा कोठारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान एक सर्व समावेशी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग और क्षेत्र को पार्टी से जोड़ना है यह अभियान विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में भाजपा की पहचान को और मजबूत करेगा! कार्यशाला में रामेश्वर प्रसाद लोधी , ईश्वर चंद अग्रवाल,अवतार सिंह सैनी, कुसुम सिद्दू, हिमांशु राणा, कृष्णा तड़ियाल,हौसला पंवार,अजय लोधी, लच्छीराम लोधी, अमित कुमार, प्रेम सिंह पम्मी राज,मनीष छेत्री,विनय कंडवाल, संतोषी बहुगुणा,संदीप नेगी, वर्षा वर्मा,सुनीता नौटियाल, गोपाल सिंह,निर्मला देवी, गणेश रावत,मनीष रावत,अंकित काला, सम्पूर्ण रावत,सुमेर चंद रवि,पंकज बहुगुणा,सुरेश सैनी, पंकज शर्मा, प्रकाश कोठरी,प्रेम सिंह,विनय सावन,जगदीश प्रसाद जखमोला, मनमोहन नौटियाल,आदेश पंवार,किशन कुमार,नीलम नेगी, रीता नेगी, रामेश्वर पांडेय,बख्तवार सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे!

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
डीएम सहारनपुर मनीष बंसल की सख्ती से मचा गैस एजेंसीयो मे हड़कंप, .
एमडीडीए में ओटीएस स्कीम लागू कराने को मोर्चा ने दी मुख्यमंत्री दरबार में दस्तक, मुख्यमंत्री से मिलकर mdda के चाबुक से लोगो की जान बचाने की लगाई गुहार !