पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर शनिवार को राज्य सभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पोखरी में शक्ति केन्द्र के सहित तमाम कार्यकर्ता की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बदरीनाथ विधानसभा के उप चुनाव में बढ़े अंतर से जीत दर्ज करेगी।
राज्य सभा सांसद ने कहा कि पार्टी का नारा मेरा बूथ सबसे मजबूत है। भाजपा का जो कार्यकर्ता अपने बूथ को सर्वाधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजय कराएगा उस बूथ के निष्ठावान कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया जाएगा। इतना ही नहीं बैठक में प्रत्येक कार्यकर्ता से प्रत्येक बूथ की स्थिति को स्पष्ट रूप से जानने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह मेरा पूर्व का कार्य क्षेत्र रहा है और में इस विधानसभा के सामाजिक एवं भौगोलिक परिस्थितियों से भली भांति परिचित हुं और कार्यकर्ताओं के स्वभाव एवं प्रभाव का मुझे पूर्ण रूप से ज्ञान भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हम सबको प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर जनसंपर्क करना होगा और रात दिन मेहनत कर सर्वाधिक मतों से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी को विजय बनाना होगा। कार्यकर्ताओं से गहनता से विचार विमर्श कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ बूथ के समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता ही हैं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव, रूद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, बीरेंद्र राणा, महावीर रावत, मयंक पंत, वत्सला सती, जीतेन्द्र सती, डॉ. मातबर रावत आदि मौजूद थे।

More Stories
डीएलएसए देहरादून का विशेष सघन निरीक्षण के दौरान नामचीन स्कूल क़ी बसों मे मिली बड़ी खामिया, निरिक्षण के दौरान एक्टिवा पर सर्कस के करतब दिखाते दिखी महिला को देखकर हैरान हुआ चेकिंग दस्ता,
एसएसपी अजय गणपति ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु ब्लैक स्पॉट्स का किया स्थलीय निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, जनपद के मुख्य दुर्घटना संभावित स्थलों एवं संवेदनशील मार्गों का किया निरीक्षण, NH एवं परिवहन विभाग के अधिकारी रहे मौजूद, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप जागरूकता सप्ताह में विशेषज्ञों ने दीं महत्वपूर्ण जानकारियां, “वन हेल्थ, वन एक्शन रू एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास” थीम पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार ,100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने किया प्रतिभाग.!