पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक सभागार में शनिवार को भाजपा को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान के तहत राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट नें दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा राष्ट्रीय, प्रदेश और ब्लाक स्तर पर सदस्य अभियान चलाया जाना है। संगठन की सदस्यता संगठन की आत्मा है। सदस्यता विचारधारा की प्रक्रिया है, इसलिए अपनी सदस्यता को इस बार भी सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही बनाना है। समाज के प्रत्येक घर तक जाकर भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से सर्वप्रथम डिजिटल विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा है। हम सब लोग फिर से डिजिटल माध्यम से सदस्य बनेंगे। इसके लिए कार्यकर्ता मंडल, शक्ति केन्द्र और बूथ स्तर पर घर-घर जाकर इस अभियान को पूर्ण करेंगे। उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक भी की जानी है। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, विजयपाल रावत, बीरेंद्र पाल भंडारी, आनंद सिंह राणा, रमेश चौधरी, सुभाष रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत आदि मौजूद थे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 5 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण, 19 गैस सिलेंडर जब्त, गैस की कालाबाजारी में 2 गिरफ्तार, 2 मुकदमें दर्ज
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई
चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी, गौचर-कर्णप्रयाग-चमोली में पार्किंग परियोजनाओं का निरीक्षण, मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर आवास विभाग सक्रिय, सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं