उत्तराखंड में धामी सरकार के 3 साल पूरे, बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया ऐतिहासिक…….
देहरादून: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस। इस दौरान विधायक, महामंत्री, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी रहे मौजूद।
धामी सरकार के तीन साल पूर्ण होने पर गिनाई सफलता। आज का दिन देवभूमि उत्तराखंड की दृष्टि से महत्वपूर्ण। प्रदेश की जनता ने मिथक तोड़ने का काम किया। इन तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने क्रांतिकारी कदम उठाए- प्रदेश अध्यक्ष
मुख्यमंत्री के क्रांतिकारी कदम अन्य राज्यों के लिए मिसाल बने। जबरन धर्मांतरण पर कड़ा प्रहार किया, कठोर कानून लेकर आए, सीएम धामी ने लैंड जिहाद पर शिकंजा कसा- प्रदेश अध्यक्ष
दंगा विरोधी का कड़ा कानून लाने का काम हमारी सरकार ने किया। महिलाओं के लिए 30% क्षैतिज आरक्षण देने का काम हमारी सरकार ने किया। नारी सशक्तिकरण में आने को योजनाएं लाई गई- प्रदेश अध्यक्ष।
छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति की योजनाएं लाई गई। G-20 समिट में बड़े स्तर पर एमओयू करार हुए, 71 हजार करोड़ की ग्राउंडिंग अभी तक हो चुकी है। होमस्टे बनाने वालों के लिए स्पेशल छूट सरकार ने दी है- प्रदेश अध्यक्ष।


More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश